जकार्ता : शुक्रवार को इंडोनेशिया में के आचे प्रांत में शरिया कानून तोड़ने के आरोप में तीन अविवाहित जोड़े यानी छह लोगों को तथा दो सेक्स वर्कर को सार्वजनिक रूप से विशाल भीड़ के सामने कोड़े मारने की सजा दी गई। इन सभी आरोपियों को एक मस्जिद के बाहर विशाल भीड़ के सामने यह सजा दी गई। इन अविवाहित जोड़ों पर विवाह के पहले सार्वजनिक स्थल पर एक-दूसरे को छूने का आरोप सिद्ध हुआ था। वहीं सेक्स वर्कर्स को ऑनलाइन सेक्सुअल सर्विस ऑफर कर शरिया कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
मस्जिद के सामने विशाल भीड़ के सामने जब यह सजा दी जा रही थी तो भीड़ उन्हें गालियां दे रही थी और इस सजा की तस्वीरें भी अपने मोबाइल से खींच रही थी।