बता दें कि पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई को जोरदार कामयाबी मिली है। उलझे चुनावी गणित के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को अन्य दलों पर बढ़त हासिल हो गई है। हालांकि पाकिस्तान में हंग असेम्बली बनी हुई है। नेशनल एसेंबली चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पार्टी बहुमत से 22 कदम दूर रह गई। पार्टी सरकार बनाने के लिए निर्दलीयों और छोटी पार्टियों से समर्थन हासिल करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है। जल्द ही इमरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सकते हैं।