7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करतारपुर कॉरिडोर: PAK ने भारत को सौंपा अंतिम मसौदा, श्रदालुओं से वसूलेगा 3120 रुपए

भारत कम से कम 10 दिन पहले आने वाले तीर्थयात्रियों की एक सूची पाकिस्तान को सौंपेगा पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए तारीख की घोषणा नहीं की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 15 Oct 2019, 8:51 AM IST

kartarpur Corridor

इस्लामाबाद। करतारपुर कॉरिडोर के संबंध में पाकिस्तान ने अंतिम मसौदा तैयार कर भारत को भेज दिया है। भारतीय सिख श्रद्धालुओं को लेकर भारत ने कई मसलों पर पाकिस्तान से बात करते हुए कुछ रियायतों की मांग की। इसी में से एक था तीर्थ यात्रियों से वसुलने वाला सुविधा शुल्क को कम करना। लेकिन पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा हुआ है।

पाकिस्तान करतारपुर आने वाले भारतीय सिख श्रद्धालुओं से 20 डॉलर (3120 पाकिस्तानी रुपये) लेने का फैसला किया है। अंतिम मसौदे के मुताबिक, करतारपुर आने वाला हर श्रद्धालु बिना किसी प्रतिबंध के करतारपुर कॉरिडोर का उपयोग कर सकता है। इसके लिए भारत कम से कम 10 दिन पहले आने वाले तीर्थयात्रियों की एक सूची पाकिस्तान को सौंपेगा, जिसपर पाकिस्तान 4 दिन में जवाब देगा।

करतारपुर कॉरिडोर खुलने की तारीख की घोषणा नहीं

बता दें कि गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव के लिए अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लेकिन पाकिस्तान ने अभी भी करतारपुर कॉरिडोर के खुलने की तारीख की आधिकारीक घोषणा नहीं की है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि 9 नवंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा।

पाकिस्तान ने कहा है कि वह करतारपुर आने वाले हर श्रद्धालु को जीरो प्वाइंट पर परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

सिख समुदाय के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा पाकिस्तान रेलवे, जानें किन खासियतों से लैस है ट्रेन

करतारपुर ननकाना साहिब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ट्रेन का भी इंतजाम किया गया है। भारतीय श्रद्धालु अटारी रेलवे स्टेशन से चलकर वाघा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उसके बाद ननकाना साहिब के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनिया के अलग अलग देशों से सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है। विदेशों से आने वाले श्रद्धालु भी वाघा बॉर्डर के रास्ते ही पाकिस्तान जाएंगे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.