10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: कसूर रेप केस में नया मोड़, आरोपी को दो और मामलों में सजा-ए-मौत

इमरान अली नामक व्यक्ति कसूर में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या से मिलते जुलते नौ और मामलों में शामिल रहा है। उसके अपराध को रेयर ऑफ़ रेयरेस्ट मानते हुए अदालत ने उसको मौत की सजा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 8 Aug 2018, 2:10 PM IST

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब के कसूर शहर में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। खबरों के अनुसार लड़कियों के रेप और हत्या के आरोपी को इसी तरह के दो अन्य मामले के लिए पंजाब की आतंक रोधी अदालत ने मृत्युदंड की सजा दी है। बता दें कि इससे पहले पकिस्तान के पंजाब प्रान्त की कसूर की घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ था। कई दिनों तक पंजाब सूबा काफी अशांत रहा था।

पाकिस्तान: पांच सीटों पर चुनाव लड़कर फंस गए इमरान खान, खटाई में पड़ सकता है शपथग्रहण

क्या है मामला

पाकिस्तान मीडिया की खबरों के अनुसार इमरान अली नामक व्यक्ति कसूर में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या से मिलते जुलते नौ और मामलों में शामिल रहा है। उसके अपराध को रेयर ऑफ़ रेयरेस्ट मानते हुए अदालत ने उसको मौत की सजा दी है। पाकिस्तान की एक आंतक रोधी अदालत इमरान ने अली को को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। न्यायाधीश सजद अहमद ने कोथ लखपत जेल के अंदर मुकदमा चलाया, और जज के लिखित फैसले के अनुसार, इमरान को चार और मौत की सजाएं सुनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त उस पर 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। अगर वह जुर्माना अदा करने में विफल रहता है तो वह जेल में अतिरिक्त छह महीने बिताएगा।

ब्रिटेन: पूर्व विदेश मंत्री ने बुर्का पहनी महिलाओं को बताया ‘लेटर बॉक्स’, देश भर में हो रही आलोचना

जेल में है इमरान अली

रेप और हत्या के सिलसिले वार मामलों में इमरान अली की भूमिका को सरकार साबित करने में सफल रही थी। इमरान अली अभी जेल में है। नाबालिग लड़की के रेप एन्ड मर्डर मामले में वह मृत्युदंड दिए जाने का इंतजार कर रहा है। बीते शनिवार को तीन नाबालिग लड़कियों से रेप और हत्या के 12 अन्य मामलों में उसे मौत की सजा दी गई। इसके अलावा तीन और मामलों में उसके खिलाफ जांच जारी है।