27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुवैत में गूंजे महात्मा गांधी के भजन, सुनकर मंत्रमुग्ध हुईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

कुवैत में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गायक मुबारक अल-रशीद ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन' का गायन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 31 Oct 2018, 8:27 AM IST

कुवैत। कुवैत के गायक मुबारक अल-रशीद ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उपस्थिति में महात्मा गांधी का प्रसिद्द भजन 'वैष्णव जन' गाकर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया। कुवैत में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गायक मुबारक अल-रशीद ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन' का गायन किया। रशीद के गायन से हॉल में मौजूद सभी लोग अचंभित रह गए।

अमरीका में जन्मे बच्चे को नहीं मिलेगी वहां की नागरिकता, कानून खत्म करने की तैयारी में ट्रंप

कुवैत में गांधी के भजन

बता दें कि विदेश मंत्री स्वराज मंगलवार को कुवैत के दौरे पर थीं। एक कार्यक्रम के दौरान वह भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने पहुंची। इस कार्यक्रम का आयोजन कुवैत में भारतीय दूतावास के सौजन्य से किया गाया था। 'वैष्णव जन' गाने के बाद गायक मुबारक अल-रशीद ने कहा, "आज के आयोजन के लिए भारतीय दूतावास द्वारा आमंत्रित होने के लिए मुझे बहुत खुशी है। मुझे गर्व है कि मैं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन' गाने में सफल हो सका।"

मंत्रमुग्ध हुईं सुषमा स्वराज

बता दें कि सुषम स्वराज अपने पहले कुवैत दौरे पर हैं। सुषमा स्वराज के स्वागत समारोह में कुवैत के मशहूर सिंगर मुबारक अल रशीद ने जिस अंदाज में बापू का भजन गाया, वह सुनकर सुषमा स्वराज बेहद खुश हुईं। कार्यक्रम के वीडियो में देखा जा सकता है कि सुषमा स्वराज भी उस वक्त भजन गुनगुनाने लगीं। यही नहीं, विदेश मंत्री इतनी खुश हुईं कि भजन गाते-गाते दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगीं।

और बढ़ीं खालिदा जिया की मुश्किलें, अनाथालय भ्रष्टाचार मामले में सजा हुई दोगुनी

कुवैत दौरे पर विदेश मंत्री

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिवसीय कतर यात्रा के बाद कुवैत पहुंचीं। कुवैत में वह कई द्विपक्षीय बैठकों में शिरकत करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा, "सुषमा स्वराज का ‘लैंड ऑफ पर्ल्स’ कुवैत में भव्य स्वागत किया गया। विदेश मंत्री अगले दो दिन द्विपक्षीय बैठकों में व्यस्त रहेंगी।"