23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालदीव में मोहमद नशीद नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, वापस ली उम्मीदवारी

पूर्व राष्ट्रपति मोहमद नशीद ने राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। ऐसे में सवाल उठ रहेेहैं नशीद की जगह उनकी पार्टी से अब कौन चुनाव लड़ेगा।  
2 min read
Google source verification

मालेः मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहमद नशीद ने राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की है। मालदीव में 23 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। नशीद ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी एक संदेश में कहा है कि चुनाव आयोग ने उनकी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को एक पत्र भेज कर कहा है कि वह राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकते, इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव की अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है।

इस वजह से लिया फैसला
एमडीपी के प्रवक्ता हामिद गफूर ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नशीद ने पार्टी की भलाई के लिए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। नशीद पर आतंकवाद के मामले होने के कारण चुनाव आयोग ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी थी। चुनाव आयोग ने पिछले महीने कहा था कि कोई भी आपराधिक मामले का दोषी राष्ट्रपति पद के लिए किसी राजनीतिक दल की प्राइमरी का चुनाव नहीं लड़ पाएगा। आयोग ने चेतावनी दी थी कि ऐसे निर्वाचन को रद्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मालदीव ने भारत को किया अपमानित, तोहफे में दिए दोनों हेलीकॉप्‍टर वापस लेने को कहा

कौन हैं मोहम्मद नशीद ?
मोहम्मद नशीद के पूर्व राष्ट्रपति हैं। नशीद साल 2008-2012 तक मालदीव के राष्ट्रपति रहे। वे मालदीव डेमॉक्रेटिक पार्टी के संस्थापक भी है। पूर्व राष्ट्रपति नशीद को साल 2012 में तख्तापलट कर राष्ट्रपति पद से अपदस्थ कर दिया गया था। नशीद को 2015 में आतंकवाद के आरोपों में 13 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद वह पिछले साल ही अपना इलाज कराने लंदन गए थे और वहां ब्रिटेन ने उन्हें शरण दे दी थी। लंदन में मोहम्मद नशीद निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मोहम्मद नशीद को भारत समर्थक माना जाता है। मालदीव के सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल फरवरी में ही एक ऐतिहासिक फैसले में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को आतंकवाद के आरोपों से बरी कर दिया और सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई का आदेश दिया।