4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यांमार के नए राष्ट्रपति विन मिंत ने ली शपथ, आंग सान सू की भी रहीं मौजूद

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विंत का निर्वाचन बुधवार को दो अन्य उम्मीदवारों को हराने के बाद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 30 Mar 2018, 6:58 PM IST

Win Mint

नई दिल्ली। म्यांमार के नए राष्ट्रपति के तौर पर विन मिंत ने शुक्रवार को शपथ ली। संसद द्वारा के निर्वाचन के दो दिन बाद मिंत का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति हतिन क्याव का स्थान लिया है। हतिन क्याव ने बीते हफ्ते स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विंत का निर्वाचन बुधवार को दो अन्य उम्मीदवारों को हराने के बाद हुआ।

आंग सान सू की भी रहीं मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में उच्च स्तर के अधिकारियों सहित स्टेट काउंसलर आंग सान सू की भी मौजूद रहीं।
मिंत (66) को राजनीतिक कैदी रहे हैं जो बीते सैन्य शासन के दौरान जेल गए थे। सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) वरिष्ठ नेता मिंत सू की के विश्वासपात्र रहे हैं। वह हतिन क्याव की जगह लेंगे। क्याव ने 21 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। क्याव (71) का यह इस्तीफा सरकार के पूर्व राष्ट्रपति के चिकित्सा इलाज के लिए कई बार विदेश जाने के खुलासे के बाद आया था।

राष्ट्रपति पद के लिए नहीं थी योग्य

नोबेल पुरस्कार विजेता सू की ने यह पद इसलिए दे दिया, क्योंकि वह संवैधानिक तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए योग्य नहीं थी। संविधान विदेशी संबंधियों के साथ इस पद को प्रतिबंधित करता है। सू के मामले में उनके दो बच्चों के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। नए राष्ट्रपति के अलावा दो अन्य उम्मीदवारों ने उप राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। विन मिंत (66) 2012 से निचले सदन के अध्यक्ष पद पर रहे हैं और माना जा रहा था कि वही राष्ट्रपति निर्वाचित होंगे। हालांकि, उनके पद की भूमिका आनुष्ठानिक ही अधिक है, देश की शीर्ष नेता की भूमिका सू की के पास ही रहेगी। विन मिंत की नियुक्ति हतिन क्याव के राष्ट्रपति के पद से पिछले हफ्ते स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफे के बाद हुई है। इसके बाद संसद ने उत्तराधिकारी चुनने के लिए सात दिन लिया और तीन उप राष्ट्रपतियों के बीच राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ।