3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या सच में यह गांव शापित है, जहां लोग पूरी जिंदगी बौने ही रह जाते हैं, मगर वैज्ञानिकों ने इसकी वजह यह बताई

अक्सर कौन सी चीज क्यों हो रही है, उसकी वजह सामने नहीं आ पाती। या तो उसे होने की वजह को चमत्कार मान लिया जाता है या फिर श्राप। ऐसा ही एक मामला चीन के शिचुआन प्रांत का सामने आ रहा है। यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। यह चर्चा इसलिए हो रही है कि यहां एक गांव के लोगों की ऊंचाई सिर्फ 3 फीट तक ही सीमित है। इसके आगे वे नहीं बढ़ते।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 12 Nov 2021, 8:47 PM IST

yangsi.jpg

नई दिल्ली।

चीन के शिचुआन प्रांत का एक गांव इन दिनों चर्चा की वजह बना हुआ है। इस गांव में रहने वाले लोगों की ऊंचाई तीन फीट से ज्यादा नहीं बढ़ती।

चीन के शिचुआन के यांग्सी गांव का रहस्य नहीं सुलझ पाया है। इस गांव की जनसंख्या बौनी है। इनकी लंबाई नहीं बढ़ती। इस गांव में रहने वाले ज्यादातर लोगों की हाइट दो से तीन फीट तक बढ़ती है। इनकी ऊंचाई दो से तीन फीट तक है।

यह भी पढ़ें:-अमरीका में होली और दीपावली के बाद अब छठ पर्व की भी धूम, लोगों ने पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर

कहा जाता है कि इस गांव में पैदा हुए लोग शुरू में ठीक होते हैं। ये पांच से सात साल तक नॉर्मल बढ़ते हैं, लेकिन इस उम्र के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो जाती है। इसके बाद ज्यादा से ज्यादा उनकी लंबाई 3 फीट 10 इंच तक बढ़ती है। लंबाई में लगे ब्रेक का कारण कई लोगों को समझ नहीं आता। ज्यादातर लोग इसे श्राप मानते हैं। उनका कहना है कि यांग्सी गांव श्रापित है। इस कारण उनकी लंबाई नहीं बढ़ती है।

यह भी पढ़ें:-इस खूबसूरत लड़की को मिली मजेदार नौकरी, बाॅस के फेसबुक खोलते ही उन्हें मारती है थप्पड़

आसपास के लोग भी इसे बुरी शक्ति का प्रकोप बताते हैं। वैज्ञानिकों ने भी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की। इस दौरान ये निष्कर्ष निकला कि गांव की मिट्टी में पारा यानी मर्क्युरी काफी मात्रा में मौजूद है। इसकी वजह से ही यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती।

वहीं, कुछ का ये भी मानना है कि जापान द्वारा चीन की तरफ छोड़ी गई जहरीली गैस के असर के कारण इस गांव में बौनापन फैल गया है। हालांकि, आजतक कोई इस रहस्य का सटीक जवाब नहीं दे पाया है।