27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किम जोंग उन ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन को तोहफे में भेजे डॉग्स

पुंगसान नस्ल के कुत्ते अपनी शिकारी क्षमता के कारण जाने जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:09 AM IST

kim jong-moon jae

किंग जोंग उन ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन को तोहफे में भेजे डॉग्स

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन को तोहफे में दो डॉग्स भेजे हैं। ये डॉग्स पुंगसान नस्ल के बताये जा रहे हैं। सॉन्गकैंग और गोमी नाम के ये डॉग्स दोनों देशों के बीच प्योंगयांग सम्मेलन की स्मृति के रूप में दिए गए हैं। प्योंगयांग सम्मेलन के दौरान ही किम जोंग और मून के बीच काफी करीबी रिश्ता बन गया था जिसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अपनी तरफ से गर्मजोशी दिखाते दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को यह पालतू डॉग्स भेजे हैं।

चीन ने दुनिया को दिखाई ताकत, एक साथ तीन हाइपरसोनिक मिसाइलों का किया परीक्षण

किम ने भेजा तोहफा

मीडिया की खबरों में बताया गया है कि कोरियन डिमिलिटराइज्ड जोन में ये डॉग्स उत्तर कोरिया की ओर से छोड़े गए। एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि दोनों डॉग्स एक साल के हैं। अच्छी नस्ल के इन डॉग्स का पर्याप्त मेडिकल चेकअप कराया गया है। इन डॉग्स का वंश आगे बढ़े, इसके लिए जोड़े में एक मेल गॉड और एक फीमेल गॉड भी है। बता दें कि उत्तर कोरिया की तरफ से पहली बार ऐसा तोहफा नहीं भेजा गया है। सन 2000 में किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल ने भी साउथ कोरियन राष्ट्रपति को एक डॉग्स भेंट किए थे। बाद में 2013 में इन डॉग्स का निधन हो गया था। पुंगसान नस्ल के कुत्ते अपनी शिकारी क्षमता के कारण जाने जाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने हाफिज सईद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा, देखें वीडियो

डॉग्स के शौक़ीन हैं मून जे इन

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन पहले से ही एक पालतू जानवरों के शौक़ीन हैं। उनके पास मारू नाम का एक पेट डॉग पहले से है। जो कि पंगसान नस्ल से संबंधित है। यह नस्ल अपने चुस्त और चतुर प्रकृति के लिए जानी जाती है। ये विशुद्ध कोरियाई नस्ल अपनी शिकार क्षमताओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ब्लू हाउस से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रेजिडेंट को ये डॉग्स निस्सन्देह ही पसंद आएंगे।