4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नॉर्थ कोरिया की इस धमकी ने उड़ाई अमरीका की नींद, कहा-न्याय की तलवार हैं हमारे परमाणु हथियार

नॉर्थ कोरिया ने अब अमरीका समेत दुनियाभर के देशों की नींद उड़ा देने वाला बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Oct 2017, 12:01 PM IST

North korea

नई दिल्ली। परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच चल रहा वाक युद्ध तीखी धमकियों में तब्दील हो गया है, जहां युद्ध की आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। नॉर्थ कोरिया ने अब अमरीका समेत दुनियाभर के देशों की नींद उड़ा देने वाला बयान दिया है। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में परमाणु हथियारों को न्याय की तलवार बताया है।

प्योंगयांग ने कहा युद्ध चाहती है जनता

रूस के सरकारी समाचार एजेंसी टास के मुताबिक यह बयान नॉर्थ कोरियाई विदेश मंत्री री यांग हो की ओर से आया है। एजेंसी के मुताबिक री यांग हो का यह बयान गुुरुवार अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के सितंबर में यूएन महासभा में दिए गए भाषण की प्रतिक्रिया के रूप में देखने को मिला है। बता दें किडोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में प्योंगयांग को नेस्तानाबूद करने की बात कही थी। इस दौरान री यांग हो ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने अपने इस भाषण से युद्ध की शुरुआत कर दी है। नॉर्थ कोरिया ने कहा था कि उसके परमाणु हथियार देश की रक्षा करने के लिए पर्याप्त हैं। इस दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया था कि सेना और यहां की जनता अमरीका को कड़ा संदेश देने की मांग कर रहे हैं।

दोनों ओर से बयानबाजी जारी

बता दें कि नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच परमाणु परीक्षण को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। नॉर्थ कोरिया जहां मिसाइल परीक्षण कर अमरीका के कई शहरों को नष्ट करने की धमकी दे रहा है, वहीं अमरीका ने भी उसके साथ सख्ती से निपटते हुए प्योंगयांग को नेस्तानाबूद करने की चेतावनी दी है। दोनों ओर से चले रहे इस विवाद ने संभावित युद्ध की परिस्थितियों को जन्म दे दिया है। मगर फिलहाल सैन्‍य कार्रवाई की बजाय कूटनीतिक हल निकालने पर उसका जोर है।