25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही, 13 हुई मृतकों की संख्या

इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही, 13 हुई मृतकों की संख्या

इंडोनेशिया में रविवार सुबह आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 29 Jul 2018, 7:22 PM IST

earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप से 10 लोगों की मौत, कई इमारतें ध्वस्त

जकार्ता। इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटक स्थल लोंबोक द्वीप में रविवार सुबह आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हैं। इस दौरान कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। भूकंप के झटकों से नजदीकी समबावा और बाली द्वीप भी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप सुबह 6.47 बजे आया और इसका केंद्र लंबोक के मताराम से 50 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित था जहां पर तीन लाख 19 हजार लोग रहते हैं। इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र 7 किलोमीटर की गहराई में था। इंडोनेशिया के भूभौतिकी और मौसम एजेंसी ने बताया कि 6.4 तीव्रता का भूंकप आने के बाद 11 और झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि लोकप्रिय गिली द्वीपसमूह रिसॉर्ट्स के प्रवेश द्वार सेन्गगिगी में भी पर्यटकों ने भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए।

पर्यटक ने सुनाई भूकंप की जुबानी

एक पर्यटक ने बताया कि मैं होटल में सोया था कि अचानक भूकंप के झटकों से मेरी नींद खुली और मैं तुरंत अपने बेड से हट गया ताकि मेरे सिर पर कुछ आकर न गिर जाए। मौसम विभाग और भू-भौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के चार घंटों के बाद द्वीप में 66 ऑफ्टरशॉक महसूस किए और बाली में भूकंप के झटके दर्ज किए गए। एजेंसी ने मृतकों के आंकड़े की पुष्टि कर दी है। आपदा प्रबंधन संस्था के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो का कहना है कि भूकंप की वजह से घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

सुनामी का अलर्ट जारी

भूकंप की वजह से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए माउंट रिंजानी पर हाइकिंग ट्रेल बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जोरदार भूकंप आने के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। साल 2004 में समुद्र के अंदर 9.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था जिससे आई सुनामी में इंडोनेशिया में 1,68,000 लोगों की और हिंद महासागर के आस-पास के विभिन्न देशों में लगभग 50,000 लोगों की मौत हो गई थी।