पाकिस्तानी सेना ने हमले के बाद कहा है कि ईरान से कहा गया है कि 'वह आपसी सम्मान और हस्तक्षेप नहीं करने की नीति पर अमल करे।' पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ( ISPR ) ने एक बयान में बताया कि सैन्य प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ आफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी से फोन पर बात की और उनसे कहा कि पाकिस्तान 'आपसी सम्मान, समानता और एक-दूसरे के मामले में दखल नहीं देने की नीति के आधार पर क्षेत्रीय शांति चाहता है।'