31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर पर मध्यस्थता से भारत ने किया इनकार तो तिलमिला उठा पाकिस्तान

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद ने दिया बड़ा बयान कश्मीर की आबादी में किसी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं: कुरैशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 30 Jul 2019, 11:15 PM IST

Imran Khan-Qureshi

इस्लामाबाद।पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ( Pakistan foreign minister shah mehmood qureshi ) ने भारत को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। कश्मीर मुद्दे ( Kashmir issue ) की आड़ में कुरैशी ने कहा है कि भारत न तो पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता ( bilateral talks india pakistan ) को तैयार है और न ही इस विवाद पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के प्रस्ताव को स्वीकार कर रहा है।

आपको बता दें कि कुरैशी का बयान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश के बाद आया है। भारत इस प्रस्ताव को पहले ही नकार चुका है।

कश्मीर में बदलाव बर्दाश्त नहीं: कुरैशी

इस्लामाबाद में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कुरैशी ने कहा, 'कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है। इस प्रांत की आबादी में किसी तरह की छेड़छाड़ न तो पाकिस्तान और नाही कश्मीर के लोग बर्दाश्त करेंगे।' आपको बता दें कि इमरान खान की अमरीकी यात्रा के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वो कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करना पसंद करेंगे। हालांकि, भारत ने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज करते हुए कहा था कि यह पाकिस्तान के साथ उनका द्विपक्षीय मामला है।

पाक विदेश मंत्री का बड़ा बयान: अमरीका भीख मांगने नहीं, नए पाकिस्तान का ख्वाब लेकर आए हैं

अफगान शांति वार्ता मुद्दे पर पाक सिर्फ सूत्रधार

वहीं, अफगान शांति वार्ता पर पूछे गए सवाल पर कुरैशी ने कहा कि अफगान शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान गारंटर नहीं है, बल्कि केवल एक सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा, 'अफगान शांति प्रक्रिया का पूरा बोझ पाकिस्तान पर नहीं डाला जा सकता।' हालांकि, कुरैशी ने आगे यह दावा भी किया कि पीएम इमरान खान तालिबान को अफगानिस्तान से बातचीत की ओर आकर्षित करने के लिए उनसे मिलना चाह रहे थे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...