
पाकिस्तान: विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का बयान, फिर से मजबूत होंगे पाकिस्तान और अमरीका के संबंध
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच रिश्तों को दोबारा से मजबूत करने का कार्य प्रगति पर है और आने वाले दिनों में दोनों देश अपने कार्यो को बढ़ाएंगे। उन्होंने मंगलवार को विदेश मंत्रालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "यह शुरुआती संकेत हैं। जल्द ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में गतिरोधों को दूर किया जाएगा।आप सब देखेंगे कि दोनों देशों के संबंध जल्द ही मजबूत हो जाएंगे।" पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, "दोनों पक्ष क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देशयों के प्रसार का प्रयास जारी रखने और द्विपक्षीय संबंधों को बदलने पर सहमत हुए हैं।"
पाकिस्तान-अमरीका संबंध
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स की अमरीकी मुख्य उपसहायक विदेश सचिव एलिस वेल्स को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले वेल्स ने वित्त मंत्री असद उमर से मुलाकात की और विदेश कार्यालय में प्रतिनिधि स्तरीय वार्ता की। कुरैशी ने मीडिया से कहा कि कहा कि अंतर-मंत्रालयी वार्ता सत्र अच्छा रहा है। वेल्स ने पाकिस्तानी पक्ष को सूचित किया कि वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी व्यापार व ऊर्जा सहयोग के प्रसार पर वार्ता के लिए जल्द ही पाकिस्तान का दौरा करेंगे।
द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा
डॉन न्यूज के मुताबिक विदेश कार्यालय ने इस बीच एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बीच हुई बैठक में निकले निष्कर्षो की समीक्षा की। बता दें कि पिछली मुलाकात में कुरैशी और पोम्पियो ने बैठक के दौरान पारस्परिक विश्वास और सम्मान पर आधारित संबधों के फिर से बनाने पर सहमति जताई थी।
Published on:
7 Nov 2018, 2:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.