
पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था को लेकर मतभेद।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में लॉकडाउन (Lockdown) के कारण आम लोगों के बीच रोजीरोटी का संकट गहराने लगा है। यहां पर एक मामला सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कंटेनर में छिपकर दूसरी जगह जाने की कोशिश कर रहे थे। कमाई का जरिया न होने के कारण ये 46 लोग कंटेनर में सवार होकर कराची जा रहे थे।
लॉकडाउन में बेरोजगार हुए मजदूर छिपकर अपने घर जाने की फिराक में थे। मगर पुलिस जांच में ये पकड़े गए। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी लोग मजदूर हैं, जो लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार होने के बाद अपने घरों को जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मजदूरों का कहना है कि सिंध में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह से बंद पड़ा है। ऐसे में वह गुड्स कंटेनर में छिपकर जा रहे थे। जब कंटेनर की जांच की गई, तो चार लोगों की हालत खराब बताई गई। इनकी जान भी खतरे में है।
पुलिस ने बताया कि कंटेनर के मालिक, क्लीनर और चालक सहित सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि सिंध में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कराची समेत सिंध भर में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। इसकी वजह से ट्रासंपोर्ट और ट्रेन यातायात पूरी तरह से बंद है।
Updated on:
05 Apr 2020 03:08 pm
Published on:
05 Apr 2020 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
