29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वायरस के चलते एक मां अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी, बल्कि ऑनलाइन देखा

Highlights कोरोना वायरस से 13 साल के बेटे की मौत हो गई थी। छह भाई-बहन उसे आखिरी बार सामने से नहीं देख सके।

2 min read
Google source verification
cremation of 13 year boy.

लंदन। कोरोना वायरस के कारण लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे हैं। कई देशों में हालात ये है कि अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन अपनी तरह से शवों को ठिकाने लगा रहा है। ब्रिटेन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां मां को अपने बेटे का अंतिम संस्कार ऑनलाइन देखना पड़ा।

कोरोना वायरस से निपटने में नाकाम ट्रंप पर हमलावर हो रहा विपक्ष, बाइडेन ने लगाए कई आरोप

ब्रिटेन में एक मां को अपने बेटे का अंतिम संस्कार ऑनलाइन देखना पड़ा? कोरोना वायरस ? के वजह से उनके 13 साल के बेटे की मौत हो गई थी। मां और छह भाई-बहन उसे आखिरी बार सामने से नहीं देख सके। कोरोना वायरस की वजह से सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

इस कारण परिवार वालों को ऑनलाइन उसे आखिरी विदाई देनी पड़ी। दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन के रहने वाले इस्माइल मोहम्मद अब्दुलवाब की इलाज के दौरान मौत हो गई। धार्मिक स्थल अभी बंद हैं ऐसे में इस्लामिक रिवाज के अनुसार विशेष प्रार्थना नहीं हो सकी।

ऐसे हालात में इस्माइल को अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान के लिए ले जाया गया। यहां जो भी उसके परिजन आए थे, उन्हें भी शव से दो मीटर की दूरी पर रखा गया था। इस्माइल की मां सादिया और छह बच्चे अपने उसे अपनी आंखों से आखिरी बार देखना चाहते थे। प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। दरअसल, सादिया के घर में अभी भी दो लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। इस वजह से उन्हें आइसोलेशन में रखा गया। इस वजह से उन्हें बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई।

हालांकि,जब उन्होंने बार-बार प्रार्थना की तो उनके लिए अंतिम संस्कार के दौरान ऑनलाइन देखने की व्यवस्था की गई। उनकी मां के अनुसार इस्माइल में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिनों के बाद उसकी मौत हो गई।