इस दौरान पाक हवाई क्षेत्र में भारतीय फ्लाइटों समेत हर तरह आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा। इस बारे में CAA प्रवक्ता ने कहा, 'नए आदेश जारी होने तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र ओवर-फ्लाइट और पारगमन उड़ानों के लिए बंद रहेगा।' हालांकि, पूर्वी हवाई क्षेत्र और पश्चिमी एयर स्पेस में विमानों की आवाजाही बरकार रहेगी।