लाहौर। पाकिस्तान में चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तान चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पीटीआई ने 270 सीटों में से 115 पर जीत दर्ज की है। मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) को 64 सीटों से संतोष करना पड़ा है जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 43 सीटें मिली हैं। उलझे चुनावी गणित के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को अन्य दलों पर बढ़त हासिल हो गई है। नेशनल एसेंबली चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आम चुनाव समाप्त होने के बाद पाकिस्तान में वोट काउंटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिससे विपक्षी पार्टियों के इस आरोप को बल मिला है कि सेना ही पाकिस्तान चुनावों में सर्वेसर्वा रही है। इस वीडियो के सामने आने से पाकिस्तान चुनाव आयोग और सेना की जमकर आलोचना हो रही है।