नई दिल्ली। पाकिस्तान का चुनाव परिणाम आने और इमरान खान का पीएम बनना तय होने के कई दिनों बाद भारत सरकार ने पहली प्रतिक्रिया जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रतिक्रिया में कहा गया है कि इमरान खान के पीएम बनने से दक्षिण एशिया को आतंकमुक्त बनाने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। पीटीआई को 272 में से 116 सीटें मिली हैं।