18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

भारत की बार-बार चेतवानी के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है

2 min read
Google source verification
indian fishermen detained

पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए 12 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। रविवार देर रात भारतीय समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने कहा कि मछुआरों की दो नावों को भी जब्त कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 16 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था और पाकिस्तान के तटीय इलाके का उल्लंघन करने के आरोप में तीन नौकाएं जब्त कर ली थीं ।

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को ट्रंप और पुतिन ने एक साथ दी श्रद्धांजलि

12 मछुआरे हिरासत में

समाचार एजेंसी की खबरों में बताया गया है कि पाकिस्तान पक्ष का आरोप है कि भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में में अवैध रूप से मछली पकड़ने में शामिल थे। गिरफ्तार मछुआरों को एमएसए के अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया है। पाकिस्तान पुलिस ने कहा कि उन्हें कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आइएमबीएल) के पास दो नावों में सवार 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी से भारतीय एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मछुआरे गुजरात के पोरबंदर और ओखा के रहने वाले थे। भारतीय राष्ट्रीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष मनीष लोधारी ने बताया कि, 'पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने दो दिनों पहले आइएमबीएल पर मछली मारने वाली दो नावों को जब्त कर लिया। दोनों में 12 मछुआरे सवार थे। शनिवार को इसकी जानकारी भारतीय एजेंसियों को दी गई।' अगस्त के बाद पाकिस्तानी मैरीटाइम एजेंसी द्वारा की गई यह गिरफ्तारी की चौथी कार्रवाई है। अगस्त से पाकिस्तानी एजेंसियों ने अब तक 58 मछुआरों को पकड़ा है जबकि आठ नावों को जब्त किया गया है।

43 की उम्र में महिला ने दिया 21 वें बच्चे को जन्म, ब्रिटेन की सबसे बड़ी फेमिली ने बनाया रिकॉर्ड

कब रुकेगा यह सिलसिला

बता दें कि भारत और पाकिस्तान नियमित रूप से मछुआरों को एक-दूसरे के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार करते रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि दोनों देशों के बीच समुद्री सीमाओं को बेहद ढंग से खराब परिभाषित किया गया है। इसके अलावा कई मछली पकड़ने वाली नौकाओं में उनकी सटीक जगहों बताने वाली प्रौद्योगिकियों की भी कमी है। इसके चलते मछुआरे यही नहीं जान पाते कि वो कहां हैं।