4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को ट्रंप और पुतिन ने एक साथ दी श्रद्धांजलि

फ्रांस में एक कार्यक्रम में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 11 Nov 2018, 8:04 PM IST

martyrs of World War 1

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को ट्रंप और पुतिन ने एक साथ दी श्रद्धांजलि

फ्रांसः प्रथम विश्व युद्ध खत्म होने की 100वीं सालगिरह पर पेरिस में हो रहे समारोह में अमरीकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भी पहुंचे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में भारतीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनकी अगवानी की। कार्यक्रम में शाही परिवार, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी वेस्टमिनस्टर अब्बे में नेशनल सर्विस ऑफ रिंबेंबरेंस में हिस्सा लिया।

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के 100 साल पूरे होने पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन समेत विश्व के दर्जनों नेताओं ने फ्रांस में रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी और 1914 से 1918 के बीच अपनी जान गंवा चुके जवानों को याद किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार सुबह अज्ञात सैनिक की समाधि पर श्रद्धांजलि के साथ अंतरराष्ट्रीय युद्धविराम दिवस स्मरणोत्सव का नेतृत्व किया। यह समाधि पेरिस में आर्क डी ट्रौम्फ के नीचे स्थित है। मैक्रों ने यहां पहुंचे गणमान्य अतिथियों के सामने एक भाषण दिया। बता दें कि प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई, 1914 से 11 नवंबर, 1918 तक चला था। इस युद्ध में करीब 117,000 अमरीकी सैनिक भी मारे गए थे।

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश