10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान चुनाव: जीत के लिए पीएम मोदी का नाम इस्तेमाल कर रहे नेता

पाकिस्तान में होने वाले आम चुनावों में जीत के लिए प्रत्याशी इस बार अलग तरह की रणनीति अपना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 22 Jul 2018, 4:04 PM IST

pakistan modi

पाकिस्तान चुनाव: जीत के लिए पीएम मोदी का नाम इस्तेमाल कर रहे नेता

पकिस्तन में 25 जुलाई हो आम चुनाव होने हैं। हालांकि पाकिस्तान में सैन्य शासन का पुराना इतिहास रहा है। किंतु इससे पहले होने वाले आम चुनावों में वहां के नेता भारत विरोध का सहारा लेते रहे हैं। इस बार मामला अलग है। वहां के ज्यादातर नेता भारत नहीं बल्कि पीएम मोदी के विरोध की बात को उभारकर वोट बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। यानी पाकिस्तान में होने वाले चुनावों में भी भारत के पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रबिंदु बने हुए हैं।

पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा चेहरा बनकर उभरे नेता इमरान खान से लेकर आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद तक कई नेता चुनाव प्रचार के दौरान मोदी विरोध के नाम पर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं।

नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के एक आरोप में जेल में हैं। बता दें, तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने पिछले दिनों पाकिस्तान के एक बड़े मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान ने तो भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बहुत कोशिश की, लेकिन नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान विरोधी नीतियों के कारण दोनों देशों की सरकारों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। उन्‍होंने यहां तक कह दिया था कि जब पीएम मोदी की नीति ही पाकिस्‍तानी विरोधी है तो, पाकिस्तान अकेला क्‍या कर सकता है?

जानकारों की मानें तो इमरान खान सोची-समझी रणनीति के तहत भारतीय प्रधानमंत्री के विरोध का पैंतरा अपना रहे हैं। उनके अनुसार- इमरान खान के चुनाव प्रचार का तरीका भी पीएम मोदी से मिलता-जुलता है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान वे अन्य दलों पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। पीएम मोदी भी इसी तरह कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं।
जानकारों के अनुसार- ऐसा वे रणनीति के तहत ही कर रहे हैं। उन्हें पता है कि इससे उन्हें चुनावी फायदा हो सकता है। वैसे भी पाकिस्तान में यह धारण मजबूत हो रही है कि भारत की विदेश नीति के कारण पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ रहा है।

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भी इन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उनका बेटा और दामाद भी मैदान में हैं। हालांकि विवादों के कारण उनकी पार्टी को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिली। उन्होंने किसी और बैनर तले अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

वे भी अपनी चुनावी रैलियों में मोदी विरोधी नीति का ही पालन कर रहे हैं। वे आवाम से कह रहे हैं कि वे ऐसे लोगों को वोट देकर सीनेट भेजें, जो भारत सरकार की पाकिस्तानी विरोधी नीतियों को रोकने का हौसला कर सकें।