हाल के दिनों में आटे और चीनी संकट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार को उन तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी, जो वस्तुओं के कृत्रिम मूल्य वृद्धि के पीछे हैं। विभिन्न खाद्य व अन्य पदार्थो की मूल्यवृद्धि पर विपक्ष के विरोध के संबंध में उन्होंने कहा कि विपक्ष एक राजनीतिक माफिया है, जिसका महंगाई से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।