5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: भारत ने कराची में चीनी दूतावास के पास हुए हमले की निंदा की

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार- क्लिफटन इलाके में भी एक धमाके की आवाज सुनी गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 23 Nov 2018, 5:07 PM IST

pakistan

पाकिस्तान: भारत ने कराची में चीनी दूतावास के पास हुए हमले की निंदा की

कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के पास हुए आतंकी हमले की भारत ने कड़े शब्दों ने निंदा की है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकवाद के किसी भी कृत्य को कभी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। हम इस जघन्य हमले में लोगों की मौत पर शोक प्रकट करते हैं। बयान में कहा गया है कि ‘आतंकवाद के किसी भी कृत्य को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इस हमले को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’

मंत्रालय के अनुसार- ऐसे आतंकी हमले अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हर तरह के आतंक से मुकाबला करने के संकल्प को मजबूत बनाते हैं। बता दें, पाकिस्तान में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के पास गोलियां चलाईं। इसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए थे।

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार- क्लिफटन इलाके में भी एक धमाके की आवाज सुनी गई। हालांकि इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। एक रिपोर्ट में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। गोलीबारी के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की बड़ी टुकड़ियों की इलाके में तैनाती कर दी गई है। गौर हो, यह क्षेत्र रेड जोन माना जाता है। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।