6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिपोर्ट में खुलासा: पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमा के नजदीक बना लिए हेलिपैड-आयुध भंडार

खुफिया एजेंसियों ने भी गृह मंत्रालय को ऐसी ही रिपोर्ट भेजी है, जिसमें कहा गया है कि आईएसआई ने पाकिस्तानी सैनिकों को एंटी थर्मल जैकेट्स मुहैया कराई हैं।

2 min read
Google source verification
INDO PAK

रिपोर्ट में खुलासा: पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमा के नजदीक बना लिए हेलिपैड और आयुध भंडार

बीएसएफ (बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स) ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों में अपनी रक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने में लगा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने बहावलनगर और जैसलमेर के साथ लगते रहीमयार खान में दो नए आयुध भंडार बनाए हैं। इसके जरिए वो अपने सैनिकों को कम समय में ही गोला बारूद को सीमा पर भेज सकता है।

एक मीडिया रिपोर्ट में गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने इन आयुध भंडार के कैंपस में ही हेलिपैड भी बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर वो इसके माध्यम से भी अपने सैनिकों को मदद पहुंचा सकता है। रहीमयार खान का डिपो भारत पाक सीमा से महज 37 किलोमीटर की दूर है साथ ही बहावलपुर में बने आयुध डिपो में पाकिस्तान ने कई बंकर बनाए हुए हैं। इससे उसे अपने हथियारों को इंडियन एयर फोर्स के के हमले से बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही वे खतरनाक मिसाइल को सीमा के बिलकुल नजदीक छिपा सकता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अक्सर कहा जाता रहा है कि चीन पिछले कई सालों से पाकिस्तानी सेना को आधुनिक बनाने में लगा हुआ है। सीमा पर बने बंकर से लेकर मिसाइल और जंगी जहाजो की सप्लाई पाकिस्तान सेना को चीन लगातार कर रहा है। खबरों के अनुसार- पाक चीन ऑप्टिकल फाइबर केबल प्रोजेक्ट के तहत चीन ने रावलपिंडी से लेकर पीओक तक करीब 800 किलोमीटर तक ऑप्टिकल केबल का नेटवर्क बिछाया है। इससे पाकिस्तानी सेना का कम्युनिकेशन काफी बेहतर हुआ है।

खुफिया एजेंसियों की एक ऐसी ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ISI ने भारत और पाकिस्तान सीमा पर लगे थर्मल इमैजिग डिवाईस को चकमा देने के लिए आतंकियों को एंटी थर्मल जैकेट्स दिए हैं। इनकी खासियत यह है कि इन्हें पहनकर आतंकी आसानी से देश की सीमा में दाखिल हो सकते हैं। खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट से सुरक्षा एजंसियां चौकस हो गई हैं।

गृह मंत्रालय को भेजी गई खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईएसआई ने एंटी थर्मल जैकेट्स पाकिस्तानी सेना की उन खास यूनिट को भी मुहैया कराई हैं, जो आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर मौजूद हैं।