पंज तीरथ को पाकिस्तान ने साल के शुरुआत में ही राष्ट्रीय विरासत घोषित किया था। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मंदिर अगले महीने खुल सकता है। इसके पहले पाकिस्तान ने एक हजार साल पुराने शिवाला तेजा सिंह मंदिर को अक्टूबर में खोला था। वहीं, करतारपुर कॉरिडोर और उससे पहले सियालकोट स्थित गुरुद्वारा चोआ साहिब भी उन धार्मिक स्थलों में शामिल है, जिसे पाकिस्तान ने हाल ही में खोला है। आपको बता दें कि ये सभी धार्मिकस्थल बंटवारे के बाद बंद कर दिए गए थे।