24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकियों के खिलाफ सख्‍त रुख से बौखलाए पाक पीएम खाकान, भारत पर लगाया बर्बर कार्रवाई का आरोप

जम्‍मू और कश्‍मीर में भारतीय सेना की कठोर कार्रवाई से परेशान पाक पीएम खाकान ने भारत से नाराजगी जताई।

2 min read
Google source verification
khakan abbasi

नई दिल्‍ली। कश्‍मीर घाटी में भारतीय सेना की आतंकियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत पर कश्मीर में क्रूर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। यह बयान उन्‍होंने आतंकवाद निरोधक अभियानों में लश्‍कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 13 आतंकवादियों के मार गिराए जाने के बाद बाद दी है। इस मुद्दे पर पाक मीडिया का भारत विरोधी चेहरा भी सोमवार को खुलकर सामने आया था। पाक मीडिया ने सेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों को शहीद का दर्जा दिया था। आपको बता दें कि सेना की इस कार्रवाई से दक्षिण कश्‍मीर घाटी में आतंकी समूहों को एक तगड़ा झटका लगा है।

नहीं दबेगी आत्‍मनिर्णय की लड़ाई
इस मुद्दे पर पाक पीएम अब्‍बासी ने जारी बयान में कहा कि हत्याओं का विरोध कर रहे आम नागरिकों पर पेलेट गन के इस्तेमाल सहित क्रूर कार्रवाई निंदनीय है। उन्‍होंने इसे बर्बर कदम करार दिया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी बयान जारी कर कहा था कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के संघर्ष को नहीं दबा सकते। कश्‍मीरियों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा हम अपना नैतिक समर्थन उन्‍हें देते रहेंगे। बौखलाए पकिस्‍तान ने जम्मू और कश्मीर में प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।

कश्‍मीर में नहीं दोहराने देंगे गोदरा हत्‍याकांड
पाक विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि कश्मीर को लेकर भारत की स्‍थायी दुश्मनी को हम और बर्दाश्त नहीं कर सकते। आसिफ ने कश्मीर में स्थित भारतीय नेताओं को आतंकवादी करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में हमने भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश की है। आज भी हम भारत से अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं लेकिन हमें इस प्रयास में हमेशा निराशा हाथ लगी है। पीएम मोदी की सरकार कश्मीरियों को निशाना बनाकर और उनकी हत्या कर अपने हिंदू वोट बैंक को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने गुजरात में मुसलमानों के साथ की गई बर्रबरता का जिक्र करते हुए कहा कि उसी काम को मोदी कश्मीर में दोहरा रहे हैं।