
इस्लामाबाद।पाकिस्तान के लाहौर में शुक्रवार की सुबह कए जोरदार धमाका हुआ। इस धमाकेे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लाहौर के मुल्तान रोड पर चौबुर्जी में एक कमर्शियल रिक्शे में धमाका हुआ। पंजाब के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) के प्रवक्ता के अनुसार, यह विस्फोट सुबह करीब 11:25 बजे हुआ।
धमाके के बाद सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। सुरक्षा बलों ने फौरन आसपास की जगहों को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
जांच में पता चला कि रिक्शे में एक शख्स कम से कम दो किलोग्राम विस्फोटक सामग्री ले जाई जा रहा था। सुरक्षाबलों ने मौके से कुछ बॉल बेयरिंग भी बरामद की है।
शुरुआती जांच और रिक्शा चालक के बयान के अनुसार, ड्राइवर ने शेराकोट इलाके से एक सवारी बैठाई थी। वह शख्स रिक्शे में विस्फोटक छोड़ कर उतर गया। ड्राइवर ने बताया कि उसने उस शख्स को सामनाबाद में उतार दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
29 Nov 2019, 10:59 PM IST
Published on:
29 Nov 2019, 10:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.