इस्लामाबादः पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान से मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने लंबी पूछताछ की। ये पूछताछ सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग के मामले में हुई। इमरान पर आरोप है कि निजी कार्य के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल से सरकारी खजाने को 21 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इससे पहले राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनबीए) ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को 3 अगस्त को समन भेजा था। भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी इस मामले में इमरान खान से पूछताछ करना चाहती थी।