लाहौर। इमरान खान के पीएम बनते ही सेना और पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई की भारत विरोधी गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। आईएसआई भारत में तबाही मचाने के लिए तैयारी है। यह पहले ही माना जा रहा था कि इमरान खान के पीएम बनने के साथ ही पाकिस्तान की तरफ से आतंक का खेल और जोर पकड़ेगा। अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पाकिस्तान सेना की मदद से करीब 200 से ज्यादा एंटी थर्मल जैकेट खरीदे हैं। ये जैकेट्स भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए लगाई गई थर्मल डिवाइस को चकमा देने के लिए है। बता दें कि भारत सरकार ने सुरक्षा को देखते हुए सीमा पर थर्मल डिवाइस लगाए गए हैं, जिससे कि घुसपैठ को रोका जा सके।