2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का भारत से रहा है खास रिश्ता

आरिफ अल्वी के पिता हबीब उर रहमान इलाही अल्वी पंडित जवाहर लाल नेहरू के दंत चिकित्सक थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 5 Sep 2018, 3:55 PM IST

arif alvi

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का भारत से रहा है खास रिश्ता

इस्लामाबादः पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का भारत से भी रिश्ता रहा है। पेशे से दंत चिकित्सक अल्वी के पिता स्व. हबीब उर रहमान इलाही अल्वी के रिश्ते भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से काफी अच्छे थे। हबीब उर रहमान इलाही अल्वी भी दंत चिकित्सक थे और वे नेहरु के डेंटिस्ट हुआ करते थे। जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो वे अपने परिवार के साथ कराची चले गए। कराची में ही साल 1949 में आरिफ अल्वी का जन्म हुआ। इस तरह से आरिफ जब पढ़कर लिखकर बड़े हुए तो पिता की ही तरह दंत चिकित्सक बन गए और पाकिस्तान के जाने-माने डॉक्टरों में उनकी गिनती होने लगी।

आरिफ अल्वी को मिले सबसे अधिक वोट
इमरान खान के करीबी और पीटीआई के वरिष्ठ नेता आरिफ अल्वी ने मंगलवार को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारी जीत दर्ज की। राष्‍ट्रपति चुनाव में नेशनल असेंबली और सीनेट के कुल 430 सदस्यों में से अल्वी को 212 वोट मिले। राष्ट्रपति चुनाव में पीटीआई की ओर आरिफ अल्वी, पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) की ओर से चौधरी एतजाज अहसन और जमीअत-ए-उलेमा (एफ) की ओर से मौलाना फजल उर रहमान मैदान में थे। विपक्ष का संयुक्त प्रत्याशी खड़ा नहीं होने से आरिफ अल्वी की जीत की राह आसान हो गई थी। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले आरिफ अल्‍वी 2013 से मई 2018 तक पाकिस्‍तान नेशनल असेंबली के सदस्‍य थे।

जीत से आरिफ अल्वी गदगद
आरिफ अल्वी मंगलवार को बेहद खुश नजर आए। अल्वी ने कहा कि, "मैं ईश्वर का आभारी हूं कि पीटीआई नामित उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की दौड़ में सफल रहे हैं।" मैं इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान का आभारी हूं।" उन्होंने कहा कि वे अब पूरे देश के राष्ट्रपति हैं इसलिए उनके लिए सभी पार्टियां एक जैसी हैं। आरिफ अल्वी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गरीबों और किसानों के लिए उनकी सरकार अच्छा काम करेगी और लोग खुशहाली से जीवन जी सकेंगे।