इस वजह से कर्ज ले रहा पाकिस्तान
दरअसल अमरीका ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आर्थिक सहायता देना बंद कर दिया है। इसकी वजह से आर्थिक रूप से पाकिस्तान कमजोर हो चुका है। पाकिस्तान के चालू खाते भी लगातार घाटे में हैं। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भंडार में भी भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से पाकिस्तान कंगाल हो चुका है। जुलाई महीने में आम चुनाव भी होने जा रहे हैं। इसकी वजह से पैसों की जरुरत पाकिस्तान को और पड़ेगी। बताया जा रहा है कि पैसे के अभाव में पाकिस्तान की कई योजनाओं पर ताला लग चुका है। इसलिए पाकिस्तान ने अपने करीबी दोस्त चीन की शरण में है।