मीडिया रिपोर्ट की माने तो फैसल ने कहा, 'सीमा पर भारतीय सेना लगातार भारी हथियारों के साथ घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बना रही है।' साथ ही सीमा पर और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी का अपडेट देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि साल 2018 में भारतीय सेनाओं ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1,900 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। उनके मुताबिक इन उल्लंघनों के परिणामस्वरूप 31 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है जबकि 122 अन्य घायल हुए हैं।