28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान ने अमरीकी राजदूत को बनाया बंधक, लगाए ये आरोप?

पाकिस्तान ने अमरीकी राजदूत को बंधक बना लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 14 May 2018, 7:56 PM IST

pak

नई दिल्ली। अमरीका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और भी बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच उपजा राजनयिक विवाद अब और बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अमरीकी राजदूत को बंधक बना लिया है।

राजदूत को बना बंधक

ख़बर है कि पाकिस्तान ने पहले तो राजदूत को अमरीकी सैन्य विमान से स्वदेश जाने नहीं दिया। वहीं अब राजदूत को अमरीकी दूतावास में अकेले रखा गया है। जहां दोनों तरफ ताले लगे हैं।

पाक नागरिक को मारी टक्कर

बता दें कि अमरीका ने इसी हफ्ते अपने राजदूत कर्नल जोसफ इमैनुअल हॉल को वापस बुलाने के लिए विमान भेजा था। लेकिन पाकिस्तान ने अमरीकी राजदूत को नहीं जाने दिया। पाकिस्तान ने अमरीकी राजदूत हॉल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 7 अप्रैल को पाकिस्तान में रेड लाइट क्रॉस की थी। इस दौरान उनकी गाड़ी से टकराकर बाइकसवार पाक नागरिक की मौत हो गई थी।

मामले को और बड़ा रहा है पाक

वहीं, जब इस घटना की जांच हुई तो हॉल के आईकार्ड से पता चला कि वह अमरीकी राजदूत हैं। अब यह केस पाक के स्थानीय कोर्ट में फंसा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान इस मामले को बढ़ा रहा है। वह इस मामले को इतनी आसानी से अपने हाथ से जाने देने के मूड में नहीं है।

अमरीकी राजदूत को मिली छूट वापस हो

वहीं, अब पाकिस्ताना चाहता है कि अगर अमरीकी राजदूत को मिली छूट वापस ली जाए, ताकि उसपर मुकदमा चलाया जा सके। नहीं तो कम से कम अमरीका यह भरोसा दिलाए कि डिप्लोमैट पर देश वापस जाने के बाद कोर्ट केस चलाया जाएगा। लेकिन पाकिस्तानी कट्टरपंथी अब इस बात पर ज्यादा जोर दे रहे हैं कि राजदूत पर पाकिस्तान में ही केस चले।

पाक मीडिया में फैली ख़बर

बता दें कि शनिवार को ट्रंप और पाकिस्तानी प्रशासन के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनी थी, जिसके बाद राजदूत को निकालने के लिए C-130 मिलिटरी प्लेन अफगानिस्तान के बगराम एयरफोर्स बेस से रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर उतरा भी था। लेकिन इसकी जानकारी पाक मीडिया को लग गई। मीडिया में ख़बर लगते ही ख़बर पूरे पाकिस्तान में फैल गई, जिसके बाद उन्हें विमान में बैठने की मंजूरी नहीं मिली।