सेना के प्रवक्ता के बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सफाई दी कि श्रद्धालु गलियारे के उद्घाटन के अवसर पर बिना पासपोर्ट आ सकेंगे। इस सबके बाद भारत ने साफ कर दिया कि करतारपुर यात्रा के लिए दोनों देशों के बीच हुए करार में जिन दस्तावेजों को श्रद्धालुओं के पास होना अनिवार्य किया गया है, उनकी अनिवार्यता बनी रहेगी। पाकिस्तान एकतरफा तरीके से करार में बदलाव नहीं कर सकता।