23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी धर्मगुरु विवादित बयान: जहन्नुम में जाएंगे हिंदू, इनसे मत रखो संबंध

पाकिस्तानी धर्मगुरु खादिम हुसैन रिजवी ने हिंदुओं के प्रति घृणा फैलाने वाला विवादित बयान दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 9 Jul 2018, 10:59 AM IST

khadim hussain rizvi

थाइलैंड: फुटबॉलर बच्चों के रेस्क्यू के लिए बेबी सबमरीन लेकर आए एलन मस्क

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी धर्मगुरु और तहरीक लब्बायक पाकिस्तान के अध्यक्ष खादिम हुसैन रिजवी ने एकबार घृणा पैदा करने वाला बयान दिया है। आगामी आम चुनावों में भाग्य आजमा रहे रिजवी ने एक सभा के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने पाक में रहने वाले हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों और यहुदियों की तुलना मानव मल से की है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो कबका है।

काफिरों से लैटरीन जितना संबंध रखने की गंदी सोच

खादिम हुसैन रिजवी वीडियों में कहते दिख रहे हैं कि काफिरों से ताल्लुक मत रखो लेकिन अगर रखना भी पड़ रहा है तो, सिर्फ इतना रहे जितना लैटरीन के अंदर जाना मजबूरी है। लैटरीन के साथ जितना ताल्लुकबंदी है उतना उनसे भी रखो।

यह भी पढ़ें: थाइलैंड: फुटबॉलर बच्चों के रेस्क्यू के लिए बेबी सबमरीन लेकर आए एलन मस्क

रिजवी ने कहा- जहन्नुम में जाएंगे हिंदू

हिंदू धर्म को लेकर भी खादिम में कई विवादित बातें कही हैं। उन्होंने हिंदुओं से संबध रखने वाले लोगों से कहा कि अगर काफिरों से इतना ही प्रेम है तो हिंदु बन जाओ। खादिम ने आगे कहा कि लोग कहते हैं कि जन्नत क्या है और जहन्नुम क्या है। मैं बता दूं कि इसका फैसला कोई मौलवी या मुल्ला नहीं बल्कि खुद अल्लाह रसूल करता है और उन्होंने फैसला कर दिया है कि जन्नत मुस्लिमों को तौफीक होगी और हिंदुओं को जहन्नुम। उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा कि हिंदुओं के एजेंट मत बनो।

कई बार दिया है विवादित बयान

बता दें कि खादिम हुसैन रिजवी की पार्टी तहरीक लब्बायक पाकिस्तान आगामी चुनावों में उतरी है। वो वोटरों को लुभाने के लिए कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। एकबार उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि था कि अगर उनके पास परमाणु बम होता, तो उसे सबसे पहले हॉलौंड के ऊपर गिराते और तबाह कर देते।