
पीएम मोदी ने श्रीलंका की एमरजेंसी एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-श्रीलंका के बीच रिश्ते मजबूत के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशव्यापी आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं का भी उद्घाटन किया। श्रीलंका के जाफना में आयोजित समारोह में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2015 में श्रीलंका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री विक्रमेसिंघे ने इस तरह की एक प्रणाली स्थापित करने के बारे में चर्चा की। मुझे बहुत खुशी है कि जुलाई 2016 में, इस सेवा का पहला चरण दक्षिणी और पश्चिमी प्रांतों में शुरू हुआ।कि यह समारोह भारत और श्रीलंका की विकास की तालमेल में एक बड़ी उपलब्धि को चिह्नित करती है। श्री लंका के प्रधान मंत्री रणिल विक्रमेसिंघे जाफना से जुड़ते हैं।
भारत आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति
मोदी ने कहा, पीएम के रूप में मैं श्रीलंका का दो बार दौरा किया हूं और जो प्यार वहां मिला, उससे अभिभूत हूं। उन्होंने इसके साथ ही श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे का अगस्त में भारत दौरे का भी स्वागत किया। मोदी ने अगस्त में होने वाले श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का भारत दौरे का तहेदिल से स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
श्रीलंका दौरे पर पीएम ने आतंकवाद पर दिया था भाषण
इससे पहले 2017 में श्रीलंका दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंसा और घृणा की विचारधारा को दुनिया में शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि दुनिया में आतंक जिस तरह से फैला है वह मानवजाति के लिए बड़ा खतरा है। पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। आतंकवाद के चलते पूरी दुनिया दंश झेल रही है। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बीच एक सीधी उड़ान के संचालन की भी घोषणा की।
Published on:
21 Jul 2018 07:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
