चुनाव आयोग ने गुरुवार को क्वेटा में इस मामले की सुनवाई की। पेशावर के चुनाव अधिकारी ने बताया कि नकाबपोश लोगों ने मतदान के दिन दो मतदान अधिकारियों का अपहरण कर लिया था। इन दोनों मतदान केंद्रों पर पड़े वोटों को पीबी-41 सीट के मतों की गिनती के दौरान शामिल नहीं किया गया था। बाद में पता चला कि असल में अपहर्ता कोई अपराधी या आतंकी नहीं बल्कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल के जवान थे। इस सीट से बलूचिस्तान अवामी पार्टी के उम्मीदवार मीर मुजीबुर रहमान मोहम्मद हसानी ने चुनाव आयोग का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराया था कि असल में चुनाव के दिन मतदान अधिकारी का अपहरण हुआ था। बता दें कि पाकिस्तान में चुनाव हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन इसमें होने वाली धांधली के मामले अब सामने आ रहे हैं।