
तनाव के बीच चीन पहुंचे अमरीकी विदेश मंत्री, उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण पर हुई चर्चा
बीजिंग: अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन से व्यापारिक तनाव के बीच सोमवार को बीजिंग पहुंचे। पोम्पियो ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रगति पर चर्चा करने के लिए चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोम्पियो ने अपने एशियाई दौरे के अंतिम चरण में वांग से मुलाकात की। पोम्पियो और वांग ने दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव पर भी चर्चा की। बता दें कि दोनों देशों ने एक-दूसरे की अधिकांश वस्तुओं पर भारी भरकम आयात शुल्क लगाए हैं।
चीन-अमरीका के बीच रिश्ते सुधरने की उम्मीद
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद 'दोनों देशों के बीच विश्वास दोबारा बढ़ेगा जो अमरिका की गलतियों के कारण कम हो गया था।' लू ने कहा, "हमें उम्मीद है कि कुछ मुद्दों पर अमरीका की गलतियां अमरीका-चीन रिश्तों के लिए ठीक नहीं थीं, और हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच अब वह विश्वास दोबारा विकसित होगा।
जापान से शुरू हुआ था माइक पोम्पियो का दौरा
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का यह दौरा टोक्यो से शुरू हुआ और वह इसके तहत सियोल और प्योंगयांग भी गए। पोम्पियो का दौरा अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की एक और मुलाकात की तैयारी के लिए किया गया। दोनों नेताओं के बीच जून में सिंगापुर में मुलाकात हो चुकी है। व्यापारिक तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने हाल ही में बीजिंग पर अमरीका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में दखल देने का भी आरोप लगाया था। इस लिहाज से पोम्पियो का चीन दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Updated on:
08 Oct 2018 07:07 pm
Published on:
08 Oct 2018 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
