11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर जापान रवाना, शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता में भाग लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 27 Oct 2018, 12:48 PM IST

pm modi on japan visit

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर जापान रवाना, शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री मोदी वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की 2 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। एयर इंडिया के विशेष विमान से पीएम मोदी ने जापान के लिए उड़ान भरी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता में भाग लेंगे।

श्रीलंका में राजनीतिक घटनाक्रम पर अमरीका की नजर, सभी पक्षों से संविधान का पालन करने की अपील

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम

शिंजो आबे के साथ बैठक करने के अलावा पीएम मोदी यमानशी में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन फर्म एफएएनयूसी का दौरा करेंगे और साथ ही जापान के व्यापार व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे। वह जापानी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके सतह एक बैठक करेंगे। वह अपने संबोधन में भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करेंगे। पीएम मोदी टोक्यो में "मेक-इन-इंडिया" कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह जापान में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित सामुदायिक स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे बने पीएम, भारत के लिहाज से चिंताजनक है नया घटनाक्रम

जापान और भारत अहम सहयोगी

बता दें कि यह भारत और जापान के बीच 13 वां वार्षिक शिखर सम्मेलन हैं। जबकि पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच यह पांचवां वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। बता दें कि अब तक पीएम मोदी और शिंजो आबे बारहवीं बार बैठक कर रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है।दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा, निवेश और सांस्कृतिक संबंध हाल के वर्षों में और भी अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों देश हिंद महासागर में निकट संबंध बनाने और भारत-प्रशांत क्षेत्र में पारस्परिक आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के दोनों नेताओं के बीच शिखर सम्मेलन के दौरान कई समझौतों के ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।