कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के बाद सिंगापुर पहुंच चुके हैं। सिंगापुर में पीएम का जोरदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी से मिलने के लिए फुलेट्रॉन होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय लोग खड़े रहे। पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और चर्चा की। इससे पहले पीेम मोदी की कुआलालंपुर से 30 किमी दूर पटाया में मलेशियाई पीएम महातिर मोहम्मद से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक संबंध को बढ़ावा देने के विकल्पों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में मलेशिया के उपप्रधानमंत्री वान अजीजा वान इस्माइल से भी मुलाकात की। मलेशिया के बाद सिंगापुर पीएम मोदी की पांच दिवसीय यात्रा का तीसरा पड़ाव रहा।