27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में भीषण बस हादसा, दो बसों की टक्कर में 19 की मौत

यह दुर्घटना डेरा गाजी खान जिले में मुल्तान रोड पर हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 22 Oct 2018, 10:13 AM IST

road accident in pakistan 19 dead in bus collision

पाकिस्तान में भीषण बस हादसा, दो बसों की टक्कर में 19 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार रात को दो यात्री बसों के बीच टक्कर होने से भीषण हादसे की जानकारी मिल रही है। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना डेरा गाजी खान जिले में मुल्तान रोड पर हुई।

एक यात्री बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

एक टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस दुर्घटना में एक यात्री बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते यात्री बस के अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि बाद में बस को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। घटना पर जानकारी देते हुए अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। उनका कहना कि कई घायलों की हालत गंभीर है।

घटना की जांच जारी

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बसों में से एक बस के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ।

कुछ समय पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

बता दें कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम है। वहां ड्राइवर यातायात नियमों की आए दिन धज्जियां उड़ाते रहते हैं। कुछ समय पहले ही पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं और स्कूली छात्राओं समेत कम से कम 15 लोगों की जान गई थी। ये दुर्घटना सरगोधा शहर के समीप हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूली छात्राओं को ले जा रही वैन की टक्कर हो गई जिसमें छह लड़कियों और वैन चालक की मौत हो गई। साथ तीन अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

गुस्साएं लोगों ने बस को फूंक दिया

उस समय घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला था। बता दें कि घटना से गुस्साएं लोगों ने बस को फूंक दिया और सड़क रोक दी थी। इसके अलावा कंधकोट शहर के पास एक अन्य दुर्घटना की जानकारी भी मिली थी। इसमें यात्रियों से खचाखच भरे एक रिक्शा के ट्रेन की चपेट में आने से छह महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई थी।