11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस : पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अलेक्सी की मान्यता रद्द, गबन का है आरोप

चुनाव आयोग के 12 सदस्यों ने अलेक्सी के चुनाव लड़ने से रोकने के पक्ष में वोट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 26 Dec 2017, 12:14 PM IST

Russian EC reject presidential election of alexei navalny , election commission, putin, presidential election

मास्को: रूस में व्लादिमीर पुतिन के लिए राहत की खबर है। रूस के चुनाव आयोग ने सोमवार को विपक्षी नेता अलेक्सी नावलनी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। चुनाव आयोग के 12 सदस्यों ने अलेक्सी के चुनाव लड़ने से रोकने के पक्ष में वोट किया था। इस फैसले से नाराज अलेक्सी ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि रूस में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। अलेक्सी नावलनी ने अपने समर्थकों से भी इन चुनावों का बहिष्कार करने की अपील की है। फैसला लिए जाने के तुरंत बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया । इसमें अलेक्सी कह रहे हैं कि 'हम जानते थे कि ये हो सकता है, इसलिए हमारा साफ सीधा प्लान है। उन्होंने कहा कि हम चुनावों का बहिष्कार करते हैं।

पुतिन समर्थक आएंगे नजर

उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावों में भी केवल पुतिन और वो लोग चुनाव लड़ते नजर आएंगे जिन्हें पुतिन ने चुना है। अलेक्सी का कहना है कि अगर सही तरीके से चुनाव होते तो वो इन चुनावों में पुतिन को हरा देते। चुनाव आयोग द्वारा ये फैसला लिए जाने से पहले अलेक्सी ने कहा कि अगर आप मुझे चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं देते तो इसका मतलब है कि आप लाखों लोगों के खिलाफ फैसला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोग चाहते हैं कि मैं चुनावों में हिस्सा लूं। अलेक्सी ने कहा कि आप लोग रोबोट नहीं बल्कि जीते जागते लोग हैं, अपनी जिंदगी में एक सही काम कीजिए।

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे अलेक्सी

बता दें कि आयोग ने अपने फैसले में 41 साल के अलेक्सी को एक अदालत ने भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया है और कोर्ट ने उन्हें पांच साल निलंबन की सजा सुनाई है। अलेक्सी पर कोर्ट में भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है। हालांकि अलेक्सी ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।