3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप से मिले सिंगापुर के प्रधानमंत्री, दी सरप्राइज पार्टी

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग से अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 11 Jun 2018, 5:30 PM IST

trump

ट्रंप से मिले सिंगापुर के प्रधानमंत्री, अमरीकी विदेश मंत्री ने कहा किम से सार्थक बातचीत की उम्मीद

सिंगापुरः अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से ऐतिहासिक बैठक से पहले सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग से मुलाकात की और उनके जन्मदिन की बधाई दी। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने ट्रंप के जन्मदिन को लेकर पार्टी भी दी। बता दें कि 14 जून को डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हितों को लेकर चर्चा की। इस्ताना में बैठक शुरू होने से पहले ट्रंप और ली ने कैमरों के सामने गर्मजोशी से हाथ मिलाए। मुलाकात के बाद ट्रंप ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर ने उनके और किम जोंग की मुलाकात को लेकर जो व्यवस्था की है उससे वे बेहद खुश हैं।

ट्वीटर पर साझा की जानकारी
किम जोंग से मंगलवार को होने वाली मुलाकात को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बेहद उत्साहित हैं। ट्रंप ने सिंगापुर में होने के अपने उत्साह को ट्विटर पर भी साझा किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सिंगापुर में होना शानदार है। हवा में रोमांच घुला हुआ है।" बताया जा रहा है कि ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन, विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा हुकेबी सैंडर्स भी शामिल हैं। ट्रंप के काफिले में 30 से ज्यादा वाहन शामिल है।

सार्थक मुलाकात की उम्मीद
उधर अमरीका के विदेश मंत्री माइक उम्मीद जताई है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सार्थक मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि किम जोंग और ट्रंप की बैठक के बाद दुनिया को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बता दें कि अमरीका हमेशा से ही उत्तर कोरिया को परमाणु कार्यक्रम बंद करने को कह रहा है। अमरीका चाहता है कि उत्तर कोरिया के पास जितने भी परिमाणु हथियार हैं वह उसे नष्ट कर दे। जबकि उत्तर कोरिया ऐसा करने को तैयार नहीं है।