7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका और उत्‍तर कोरिया आएंगे एक टेबल पर, विश्‍वयुद्ध का टलेगा संकट!

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी है कि उत्तर कोरिया अमरीका से बातचीत के लिए तैयार हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 25 Feb 2018, 8:05 PM IST

south korea

सियोल : इस बात को बीते ज्‍यादा दिन नहीं हुए जब शीतकालीन ओलंपिक के बहाने उत्‍तर और दक्षिण कोरिया करीब आए हैं। अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उत्‍तर कोरिया अमरीका से बातचीत के लिए तैयार हो गया है। यह संकेत दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति कार्यालय से दिए गए एक वक्‍तव्‍य से मिलता है। राष्‍ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि अमरीका के ओर से उत्‍तर कोरिया पर लगाए गए नए और कड़े प्रतिबंधों के बाद अब उत्तर कोरिया बातचीत को तैयार हो गया है।

ओलंपिक के समापन समारोह में आए उत्‍तर कोरिया के सेना के प्रतिनिधि ने जताई इच्‍छा
दक्षिण कोरिया में हाल ही में संपन्‍न हुए शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में उत्‍तर कोरियाई सेना के एक जनरल की अगुआई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया आया है। उसने अमरीका से बातचीत में दिलचस्‍पी दिखाई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्‍तर कोरियाई सेना के जनरल किम योंग चोल की अगुवाई में आए प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका से बातचीत की इच्छा जताई है।

प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद द. कोरियाई राष्‍ट्रपति का आया बयान

यह बयान उत्‍तर कोरियाई सेना के प्रतिनिधिमंडल और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई के बीच करीब एक घंटे की बातचीत के बाद आया है। बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया इस बात पर सहमत हो गया है कि दोनों कोरियाई देशों के रिश्तों के साथ उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच भी संबंध बेहतर हो।

समापन समारोह में ट्रम्‍प की बेटी इवांका भी आई
शीतकानीन ओलंपिक के समापन समारोह में अमरीका ने भी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेजा है।

अब भी मंडरा रहे हैं संदेह के बादल
मालूम हो कि अमरीका में डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के राष्‍ट्रपति बनने के बाद अमरीका के संबंध उत्तर कोरिया के साथ लगातार खराब हुए हैं। उसने उत्‍तर कोरिया पर कई नए प्रतिबंध भी लगाए हैं। इसलिए उत्‍तर कोरिया के इस प्रस्‍ताव पर अमरीका क्‍या रुख अपनाता है, उसके बाद ही स्थिति स्‍पष्‍ट होगी।