7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाफिज सईद ने चेताया, अमरीका के आगे झुकता रहा पाक तो परमाणु कार्यक्रम हो जाएगा बंद

कुछ दिन पहले पाक सरकार ने जेयूडी के कई संगठनों पर कार्रवाई की थी, हालांकि स्‍थानीय मीडिया ने इसे दिखावा करार दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 24 Feb 2018, 10:42 PM IST

hafiz saeed

लाहौर : मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद ने शनिवार को अमरीका समेत पाकिस्‍तान सरकार पर निशाना साधा। उसने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान अमरीकी मांगों के आगे झुकता रहा तो वह दिन दूर नहीं है, जब ऐसी ताकतें पाकिस्‍तान को परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के लिए मजबूर करेंगी। उसने अमरीका की आलोचना करते हुए अपने संगठन को जन कल्‍याणकारी बताया। सईद ने कहा कि अमरीकी साजिश के कारण ही पाक सरकार को जमात उद दावा के जन कल्‍याणकारी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने को बाध्य होना पड़ा है।

पाक ने टेरर फंडिंग देश में नाम आने के डर से की थी कार्रवाई
इससे कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने जेयूडी के कई संगठनों पर कार्रवाई की थी, हालांकि पाकिस्‍तानी मीडिया ने इसे दिखावा करार दिया था। पाकिस्‍तान ने ऐसा फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की पेरिस में होने वाली बैठक से कुछ दिन पहले अध्यादेश के जरिये आतंकरोधी कानून में संशोधन कर इन संगठनों पर कार्रवाई की थी। ऐसा उसने टेरर फंडिंग देशों की निगरानी सूची आने से बचने के लिए किया था। इसी पर निशाना साधते हुए मुंबई हमले के मास्‍टर माइंड ने उक्‍त बातें कही थी। उसने कहा कि यह अध्यादेश जेयूडी के देशभक्ति के कामों को रोकने के लिए लाया गया था और इसके पीछे अमरीका जैसी बाहरी ताकतें काम कर रही थीं। वे उनके संगठन के जन कल्‍याणकारी कामों खुश नहीं हैं।

पिछले साल सईद हुआ है रिहा, 65 करोड़ रुपए का है ईनाम
मालूम हो कि हाफिज सईद को पिछले साल नवंबर में नजरबंदी से रिहा किया गया था। उस पर एक करोड़ डॉलर (करीब 65 करोड़ रुपए) का ईनाम है। मुंबई हमले का मास्‍टर माइंड होने के साथ उसका नाम कई आतंकी वारदात में जुड़ा है। अंतरराष्‍ट्रीय पुलिस को भी उसकी तलाश है।