10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका: हजारों में मिले डेंगू के लक्षण, 41 की मौत, राजधानी कोलंबो पर सबसे अधिक खतरा

डेंगू के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या कुल 6,937 मरीजों की सूचना इस साल राजधानी कोलंबो से आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 25 Aug 2018, 1:44 PM IST

srilanka dengue threat in the country maximum case from capital

श्रीलंका: हजारों में मिले डेंगू के लक्षण, 41 की मौत, राजधानी कोलंबो पर सबसे अधिक खतरा

कोलंबो। हर साल इस महीने के करीब डेंगू-मलेरिया के आतंक से लोगों में दहशत भर जाती है। ऐसा ही कुछ माहौल इस वक्त श्रीलंका में है। दरअसल वहां इस वक्त कई लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है। खबरों की माने तो वहां हजारों लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।

अगस्त में अब तक देश में 1,075 मरीजों की पहचान, बीते महीने 6,221 थी संख्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस साल देश में डेंगू से 41 लोगों की मौत हुई और 36,000 से ज्यादा लोग में इसके लक्षण पाए गए हैं। एक समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि अगस्त में अब तक देश में 1,075 मरीजों की पहचान की गई है। आपको बता दें कि बीते महीने डेंगू के 6,221 मरीजों की पहचान हुई थी।

ये भी पढ़ें:- ट्रंप ने माइक पोम्पियो को उत्तर कोरिया दौरा रद्द करने को कहा, बताई ये वजह

डेंगू के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या राजधानी कोलंबो की

अधिकारियों के अनुसार, डेंगू के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या कुल 6,937 मरीजों की सूचना इस साल राजधानी कोलंबो से आई, जबकि दूसरे नंबर पर 4,156 मरीजों के साथ पूर्वी जिला बाट्टिकालोआ रहा। डेंगू के मरीजों की तीसरी सबसे ज्यादा संख्या 3,619 कोलंबो के बाहरी इलाके गमपाहा की है।

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान: तालिबान के ठिकानों पर सैन्य विमानों से बमबारी, कुख्यात हिम्मतुल्लाह के साथ दस आतंकी मारे गए

राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई ने जारी की थी इस साल डेंगू मरीजों के संख्या बढ़ने की चेतावनी

गौरतलब है कि राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई ने दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश की वजह से इस साल डेंगू मरीजों के संख्या बढ़ने की चेतावनी दी थी। लोगों से अत्यधिक बुखार, उल्दी, पेट में दर्द व चक्कर आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Video: लंदन में बोले राहुल गांधी-'किसी से असहमत होना ठीक है, पर नफरत नहीं'