26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूसी खुफिया एजेंसी के कार्यालय पर आत्मघाती हमला, 17 वर्षीय किशोर ने खुद को उड़ाया

कार्यालय के गेट पर 17 वर्षीय एक किशोर ने आत्मघाती बम विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 1 Nov 2018, 11:49 AM IST

Russia attack

रूसी खुफिया एजेंसी के कार्यालय में आत्मघाती हमला, 17 वर्षीय किशोर ने खुद को उड़ाया

मॉस्को। रूस की खुफिया एजेंसी के ऑफिस में हुए एक आत्मघाती हमले में 3 वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गए हैं। रूस के अर्खान्गेल्स्क शहर में बुधवार को रूसी फेडरल सिक्युरिटी सर्विस (एफएसबी) के एक कार्यालय के गेट पर 17 वर्षीय एक किशोर ने आत्मघाती बम विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में एजेंसी के तीन अफसर घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान और चीन के बीच बस चलाने की तैयारी, भारत ने जताया विरोध

खुफिया एजेंसी पर हमला

रूसी समाचार एजेंसी तास ने रशियन पुलिस की जांच समिति के हवाले से कहा कि विस्फोट एफएसबी निदेशालय के प्रवेश द्वार के पास लगभग 8.52 बजे हुआ। पुलिस ने कहा है कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस विस्फोट के लिए एक स्थानीय किशोर पर संदेह है। वीडियो फुटेज के अनुसार किशोर ने ख़ुफ़िया एजेंसी की इमारत में जाकर अपने बैग से संदिग्ध विस्फोटक निकाला । बताया जा रहा है कि वह विस्फोटक को अपने शरीर से बांधने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह उसके हाथ में ही फट गया।

पाकिस्तान: आसिया बीबी को बरी किए जाने से मचा बवाल, फैसले के बचाव में आए इमरान खान

एजेंसी ने माना आतंकी हमला

खुफिया एजेंसी की जांच समिति ने कहा है कि यह निःसंदेह एक आतंकी हमला था। एजेंसी के अनुसार, "किशोर की पहचान कर ली गई है। उसकी मौत हो गई है। हम इसे आतंकवादी घटना के तौर पर देख रहे हैं।" घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर संदिग्ध की एक सीसीटीवी तस्वीर जारी की गई। कहा जा रहा है खुद को उड़ाने से पहले किशोर ने कथित तौर पर विस्फोट से पहले ये तसव्वर पोस्ट की थी। हालांकि इस तस्वीर को प्रमाणित नहीं किया जा सका है। घटना के बाद गवर्नर इगोर ओर्लोव ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने सभी सार्वजनिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।