11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन देशों के दौरे पर, पहले चरण में कजाखिस्तान पहुंचीं
Play video

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन देशों के दौरे पर, पहले चरण में कजाखिस्तान पहुंचीं

केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को अपने 3 देशों के दौरे के पहले चरण में कजाकस्तान की राजधानी अस्थाना पहुंचीं।
Google source verification

अस्ताना। केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को अपने 3 देशों के दौरे के पहले चरण में कजाकस्तान की राजधानी अस्थाना पहुंचीं। अस्थाना की अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री स्वराज कज़ाखस्तान के विदेश मामलों के मंत्री कैरेट अब्द्राखमानोव के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिंसा लेंगी। अपनी यात्रा के पहले दिन श्रीमती स्वराज ने कजाकस्तान में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कजाखस्तान के बाद सुषमा स्वराज किर्गिजस्तान और उजबेकिस्तान भी जाएंगी। विदेश मंत्री के रूप में यह इन देशों की उनके पहली यात्रा होगी। अपने ट्वीट में सुषमा स्वराज ने कहा कि दोनों देशों की करीबी रणनीतिक साझेदारी है और कजाखस्तान, मध्य एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश भागीदार है।