2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SCO सम्मलेन में भाग लेने किर्गिस्तान पहुंचीं सुषमा स्वराज, किर्गिज विदेश मंत्री एदाराबेकोव से की मुलाकात

एससीओ के पूर्ण सदस्य के रूप में दूसरी बार भाग ले रहा है भारत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कर रही हैं भारत का प्रतिनिधित्व पहले कार्यक्रम में किर्गिज विदेश मंत्री से हुई मुलाकात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 22 May 2019, 1:31 PM IST

Sushma Swaraj meets Kyrgyzstan Foreign Minister Aidarbekov

बिश्केक।सुषमा स्वराज एससीओ विदेश मंत्रियों के सम्मलेन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गई हैं। अपने पहले कार्यक्रम के तहत सुषमा स्वराज ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री चिंगिज़ एदाराबेकोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर किर्गिज़ विदेश मंत्री एदाराबेकोव से राजनीतिक, रक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की।

मसूद अजहर मामला: सुरक्षा परिषद ने बैन पर जताई खुशी, वैश्विक आतंकी घोषित करने के फैसले का स्वागत

भारत और किर्गिस्तान के संबंधों को मिली नई पहचान

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और किर्गिज विदेश मंत्री एदाराबेकोव के बीच मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद से मिल कर लड़ने पर जोर दिया। किर्गिज मीडिया की खबरों में बताया गया है कि विदेश मंत्री को मीटिंग हाल के बाहर रिसीव करने खुद किर्गिज विदेश मंत्री मौजूद थे। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक की दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत की। यहां वह शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत की एससीओ के पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लेने वाली यह दूसरी बैठक होगी।

भारत के चुनाव परिणाम दक्षिण एशिया की राजनीति पर किस तरह डालेंगे असर ?

महत्वपूर्ण है यह एससीओ मीटिंग

वर्तमान एससीओ बैठक अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर सदस्य देशों के साथविचारों का आदान-प्रदान करेगी। यह बिश्केक में आगामी SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा करेगी। बता दें कि जून महीने की 13 तारीख को एससीओ का शिखर सम्मलेन शुरू होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक बयान में कहा अपनी यात्रा के दौरान श्रीमती स्वराज किर्गिज़ राष्ट्रपति सोरोनबाये जेनेबकोव से भी मुलाकात करेंगी और अन्य कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..